गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने निकाली मोटर साइकिल रैली

Kamta Prasad Chaurasiya
0






 कौशाम्बी।

 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिले के कार्यकर्ताओं नें जिले के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैली निकाल कर जिले भर में  राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया ।सिराथू तहसील के कार्यकर्ताओं नें तहसील संयोजक आनन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में गुलामीपुर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गाभाभी की जन्म स्थली सहजादपुर से होते हुवे दुर्गा भाभी सेतु तक तिरंगा रैली निकाली ।मंझनपुर तहसील के टेवा नगर के कार्यकर्ताओं नें टेनशाह आलमाबाद  सें टेवां तिराहे तक मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकालकर युवाओं नौजवानों के अन्दर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया ।जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया । 

इस दौरान प्रांत सह मंत्री शिवबाबू चौधरी ,जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ,अनुप पटेल, प्रांत एस एफडी संयोजक सुशील सोनकर , तहसील सह संयोजक दिव्यांश द्विवेदी ,नगर मंत्री अमित द्विवेदी ,सह मंत्री आयुष सिंह, वंश सिंह , नगर एस एफ डी संयोजक दीपेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top