कौशाम्बी।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में सरस हाल सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर संस्था स्तर से अग्रेतर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में शिक्षण संस्थाओं के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
ज्ञात हो कि मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही 31 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से सम्पादित कर लिया जाय, अन्यथा उत्तरदायी संस्था के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेगी।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, प्राचार्य आई.टी.आई. सिराथू एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया


