कौशाम्बी।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में प्रेम-विश्वास और धोखे की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही अनीता देवी पत्नी रामराज निर्मल उम्र 35 वर्ष निवासी खुजा की हत्या उसके प्रेमी भूप सिंह ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह शादी और संपत्ति की मांग कर रही थी।भूप सिंह पुत्र रामकिशुन निवासी लोहटीपर ने पहले अनीता को शादी का झांसा दिया, उसे ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और जमीन देने के वादे किए। दोनों फतेहपुर के खागा में किराए के कमरे में रहते थे। लेकिन जब अनीता ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो भूप सिंह ने 11 दिसंबर 2024 को बियर में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को यमुना नदी में फेंक दिया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी को खुजा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में
आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। पीड़िता के पति रामराज निर्मल ने भूप सिंह के खिलाफ 18 जून 2025 को केस दर्ज कराया था,पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने प्रेस वार्ता कर बताया की मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसके बाद मामले का खुलासा हमारी पुलिस टीम द्वारा किया गया ।पुलिस शव की तलाश के लिए यमुना नदी के किनारे जितने भी थाने है सभी थानों में सूचना देकर शव के बारे मे जानकारी का प्रयास कर रही है और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया।
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया


