कौशाम्बी l
सराय अंकिल में मुहर्रम का त्यौहार सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शोक सभाएं आयोजित कीं और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस दौरान ताजिया का जुलुस निकाला गया ज़ो फकीराबाद, सराय अंकिल, घोसिया, खोपा आदि स्थानों से चलकर चन्द्र शेखर पार्क सब्जी मंडी पर इकठ्ठा हुये और मिलान के बाद क़र्बला पर सकुशल सम्पन्न हुआ.
सराय अंकिल थाना पुलिस ने मुहर्रम के त्योहार के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए और लगातार भ्रमण शील रही। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे l
रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया



