कौशाम्बी l मंडल सराय अकिल के इच्छना ग्राम सभा के वृंदावन गार्डन में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई।सर्व प्रथम भाजपा के जन्म दाता एवं प्रेरणा स्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं. पंडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के छाया चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि. देकर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया, राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी l
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था।
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए काम किया।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए काम किया और इसके लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और इसके पहले अध्यक्ष बने।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया l
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेन्द्र नारायण मिश्र, मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन, मण्डल महामंत्री लवकुश मौर्या, पियूष रस्तोगी, विकाश गुप्ता, हिरा लाल, छोटे लाल पाल, भवन जयसवाल, कामता प्रसाद चौरसिया, सतीश जयसवाल, नरेश अग्रहरि, रोबिन अग्रहरि, अशोक पासी, कल्लू अग्रहरि, सुनील सोनी, प्रशांत जयसवाल, धर्मेंद्र सिंह,हरी शंकर दिलीप, बब्लू गौतम (सभासद) सहित मण्डल सराय अंकिल के सभी कैडर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता लोग मौजूद रहे l
रिपोर्ट :- कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया




