मोहर्रम त्यौहार क़ो सकुशल, शांति पूर्ण वातावरण मे मनाये जाने के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया लगातार गस्त कर लिया जायजा

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी

। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुसूदन हुल्गी के साथ जनपद में मोहर्रम त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त/भ्रमण किया जा रहा है।           

         ज्ञात हो कि इसी क्रम में रविवार को सम्पूर्ण जनपद में मोहर्रम के त्यौहार के दौरान आयोजित किए जा जुलूसों पर पुलिस प्रबंधन एवं सुरक्षा का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को चेक करते हुए मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।              

          भ्रमण के दौरान ताजियादारों व संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर त्यौंहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गई। 

          जनपद के विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम के जुलूस परंपरागत रूट से संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल को लगाया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।


रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top