कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस क़ो किया सम्बोधित

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी


  जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी द्वारा जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया तथा यह जानकारी दी गई की संगठन सृजन का प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमें जिला कमेटी की नियुक्ति हो चुकी है । प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं कौशांबी की प्रभारी राजेश साहनी ने बताया कि संगठन सृजन का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है जिसमें जिला की कमेटी घोषित हो चुकी है और कल दिनांक 5 . 7.2025 को नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी को शपथ दिलाई जाएगी जिसमें पदाधिकारी इस बात की शपथ लेंगे कि भाजपा की जो सत्ता सीन सरकार है जिसके द्वारा नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है भाई से भाई तथा जातियों में नफरत फैला करके वोट की राजनीति की जा रही है नवनिर्वाचित पदाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस नफरत की बाजार में अपने नेता राहुल गांधी की तरह समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाकर नफरत को समाप्त करने का काम किया जाएगा , प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि अब अगले चरण में फ्रंटल संगठनों का सृजन किया जाएगा तथा उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी , प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा की 15 अगस्त तक पूरी कमेटी तैयार कर ली जाएगी तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ता गांव गांव में तैनात होंगे जो कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा गरीबों एवं असहयों की मदद करेंगे । प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरह से यह सरकार संविधान विरोधी कार्य करती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा बीजेपी के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे । प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गौरव पांडे , प्रदेश सचिव राजेश साहनी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम बहादुर त्रिपाठी ,मनोज सिंह पटेल  आशीष मिश्रा पप्पू , ,दीपक पांडे बाबूजी , ,सुरेंद्र शुक्ला , कैलाश केशरवानी,आर .के . मिश्र,हेमन्त कुमार रावत,राम प्रकाश , अमृतलाल,सचिन पांडेय,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे !


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top