प्रयागराज के वार्ड नम्बर 62 के प्रत्याशी द्वारा वितरित की गई पुस्तकें

Kamta Prasad Chaurasiya
0



प्रयागराज न्यूज़-
आज प्रयागराज के कटरा क्षेत्र में  वार्ड नंबर 62  के प्रत्याशी दिलीप कुमार चौरसिया जिला सचिव विकास कुमार चौरसिया ने  पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप यादव के नेतृत्व में अपने वार्ड के सभी घरों में जा कर नर्सरी से ले कर कक्षा पांच  तक के बच्चो को निःशुल्क में पुस्तक वितरण किया और उन्हें पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया  बच्चो के अविभावको को शिक्षा के प्रति जोर देने की बात की गई आप लोग अपने छोटे बच्चो को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजिए जिससे आप लोगो के बच्चे पढ़ लिख कर भारत जैसे महान देश की बाग डोर संभाले और भारत माता की रक्षा करे और देश को आगे बढ़ाए।  शहरी छेत्र के लोगो ने बड़े उत्साह के साथ इन लोगो का सहयोग किया। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस दौरान राकेश वर्मा ,विकाश कुमार चौरसिया ,दिलीप कुमार चौरसिया, रितेश कुमार चौरसिया,संदीप  कुमार यादव,सुधीर कुमार राय , वैशाली चंद्रा,विजय कुमार हेला,राहुल चंद एवम अन्य साथी गण मौजूद रहे।

 रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया, संजीव कुमार चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top