कौशाम्बी।
जनपद के 177 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कनैली मेले में अंतरराष्ट्रीय दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर समाजसेवियों, पहलवानों, पत्रकारों एवं कवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष अपना दल (एस) ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को कौशाम्बी रत्न सम्मान-2026 प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर लोगों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मेले में घरेलू उपयोग के सामान, खिलौनों, झूलों तथा स्वादिष्ट व्यंजनों और खानपान की आकर्षक दुकानें सजी रहीं। मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ऐतिहासिक कनैली मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना हुआ है। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।
ज्ञात हो इस दौरान मेला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष अपना दल एस ने मेले क़ो सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सभी के सहयोग के लिये आभार जताया।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया





