कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने की सूचना पाकर उनका हाल जानने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे गौरव पांडेय जिला अध्यक्ष कौशाम्बी

Kamta Prasad Chaurasiya
0


कौशाम्बी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के अचानक बीमार होने की सूचना पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल जाना इस दौरान गौरव पाण्डेय ने बताया कि अजय राय जी का अचानक स्वास्थ बिगड़ा जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मजबूत स्तंभ और कांग्रेस की मजबूत नींव है उनके मार्गदर्शन और कुशल रणनीति एवं दिन रात मेहनत से पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थनाएं उनके साथ हैं वो जल्द स्वस्थ होकर पूर्णतः सक्रिय रूप से कार्य करेंगे ,अजय राय जनसेवा के लिए संकल्पित है गौरव पाण्डेय ने यह भी बताया कि अभी उनकी तबीयत में काफी सुधार है उनका लगातार डाक्टरों की निगरानी के बेहतर इलाज जारी है वो जल्द ही हम सब के बीच होंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ लखनऊ प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने पहुंचे पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय मौजूद रहे ।


इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया,जयप्रकाश जायसवाल,आलोक त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव,जय प्रकाश प्रजापति,सुरेंद्र सरोज,राहुल यादव आदि मौजूद रहे ।

रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top