डीएम एवं एसपी ने तहसील सिराथू में की जनसुनवाई , अधीनस्थों को दिया आवश्यक दिशानिर्देश

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 कौशाम्बी। 

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील सिराथू में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम और एसपी ने हर एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


पुलिस अधीक्षक ने खास तौर पर पुलिस से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को किसी भी हाल में अनावश्यक परेशान न किया जाए और कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। वहीं जिलाधिकारी ने राजस्व एवं अन्य विभागों को चेताया कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए।


सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


इस दौरान राजस्व, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में भरोसा बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब तेजी से होगा।


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top