कौशाम्बी।
जनपद में आगामी बकरीद व गंगा दशहरा को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सराय अकिल परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शेर सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने साफ संदेश दिया कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से सतर्क रहने एवं किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस- प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में भाई चारे और शांति के साथ पर्व मनाया जाएगा l तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग किया जाएगा।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


