सराय अकिल के फकीराबाद चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने शरबत भंडारा कर मनाया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्म दिन

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बुधवार को सराय अकिल मंडल के फकीराबाद चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने चौराहा पर शरबत भंडारे का आयोजन किया और राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर उप मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।



कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। कार्यकर्ताओं ने “केशव भैया जिंदाबाद” के नारे लगाए फकीराबाद चौराहा पर लगाया गया भंडारा दोपहर तक चलता रहा जिसमें सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर उप मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

 
मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन मिश्रा ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य का जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित है। उनका जन्मदिन हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। 


भंडारे में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों, बिजली और पेयजल की स्थिति बेहतर हुई है। हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे।
निर्वतमान मीडिया प्रभारी माननीय केशव प्रसाद मौर्य एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा भोले शंकर कुशवाहा ने कहा की माननीय केशव प्रसाद मौर्य जन जन के नेता हैं उन्होंने कौशाम्बी के कार्यकर्ताओं का मनोबल हरदम ऊंचा रखा है और जिले के विकास पर बराबर कार्यकर्ताओं से राय मशविरा कर उसपर कदम उठाने से पीछे नहीं रहते उन्होंने हर कदम पर हम कार्यकर्ताओं का साथ दिया है।


इस दौरान महेन्द्र नाथ त्रिपाठी, भवन जयसवाल, उमेश केशवानी, तनिष्क जयसवाल विकास मोदनवाल भारत केशवानी सतीश जयसवाल हरी शंकर सोनी कामता प्रसाद चौरसिया दिलीप गुप्ता अशोक विश्वकर्मा आशीष पांडेय नरेश अग्रहरि, कल्लू अग्रहरि नरेश दिवाकर नत्थू लाल दिवाकर विकास गुप्ता पियूष रस्तोगी दिलीप जयसवाल बबलू गौतम शनि गौतम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top