कौशाम्बी ।
आज 5 मई 2026 को पश्चिम शरीरा नगर पंचायत में वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गंगा प्रसाद चौरसिया की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन उनके घर पर बच्चों के साथ किया गया। चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी के अध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में एवं अन्य पदाधिकारियों और समाज के लोगों के उपस्थित में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं श्रद्धासुवन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया ने कहा कि गंगा प्रसाद चौरसिया ने अपना पूरा जीवन चौरसिया समाज के उत्थान और शिक्षा के प्रचार में लगा दिया वह एक व्यक्ति नहीं चौरसिया समाज के लिए एक आंदोलन थे,समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और आपसी एकता बढ़ाने के लिए उन्होंने हर मंच पर आवाज उठाई। आज भी उनकी कही बातें हमें मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज कौशाम्बी के देव तुल्य लोगो के आशीर्वाद से चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी ने यह निर्णय लिया है की चौरसिया समाज कौशाम्बी के कर्णधार जिन महापुरुषों ने अपना जीवन पर्यन्त समाज उत्थान के लिए कार्य किया है ऐसे महापुरुषों का संगठन पुण्यतिथि आयोजित करेगा जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके बताए रास्ते पर चल कर समाज में रचनात्मक कार्य कर सके।
इस दौरान स्वर्गीय गंगा प्रसाद चौरसिया के परिवारिक सदस्यों द्वारा सभी लोगों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने गंगा प्रसाद चौरसिया के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि इस दौरान कुलदीप चौरसिया, सुषमा चौरसिया, मिलन चौरसिया, पप्पू चौरसिया,राम मगन चौरसिया शिव प्रसाद चौरसिया, मुकेश चौरसिया बालक चौरसिया, छोटे लाल चौरसिया, मनीष चौरसिया, विश्वा चौरसिया, अर्जुन प्रसाद चौरसिया, राम स्वरूप चौरसिया झल्लर प्रसाद चौरसिया, कामता प्रसाद चौरसिया सहित काफी संख्या में चौरसिया समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया






