कौशाम्बी ।
कौशाम्बी प्रेस क्लब एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में पत्रकार इस्तियाक अहमद के समर्थन में पत्रकारों ने मजबूत एकता का संदेश देते हुए विरोध प्रदर्शन में पैदल मार्च निकालकर डायट मैदान मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियो ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद पत्रकार एकता ज़िंदाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों का आरोप है कि पत्रकार इस्तियाक अहमद के खिलाफ थाना संदीपन घाट में राजनीतिक दवाब में फर्जी मुकदमा दर्ज़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गईं जो सरासर गलत है बिना पर्याप्त साक्ष्य जुटाए पत्रकार का उत्पीड़न किया जा रहा है यह पत्रकार समाज बर्दास्त नहीं करेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रेस क्लब के संरक्षक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र अकेला, प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम इलेक्ट्रिक मीडिया क्लब अध्यक्ष अली मुक्तेदा ने किया।
प्रशासन से मांग की गई की मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्रकार पर दर्ज मुकदमा रद्द किया जाय ।
धरना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने 12 घंटे का समय मांगते हुए निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया जिस पर सहमति व्यक्त की गई साथ ही उपस्थित पत्रकारों ने समय सीमा के अन्दर ठोस कार्यवाही, पत्रकार की रिहाई नहीं करने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया। बहरहाल अब सभी की निगाह जिले के कर्तव्य निष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पर टिकी हुई है की वह क्या कार्यवाही करते हैं?
ज्ञात हो की कलम की ताकत को दबाने के लिए आए दिन कभी नौकरशाही, कभी राजनीतिक दवाब, कभी माफियाओं से पत्रकारों को धमकियां एवं कानून को ढाल बनाकर रंजिशन पत्रकारों का उत्पीड़न किया जाता है जिससे लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ को प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों का हनन होता है।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया



