कौशाम्बी।
संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती एवं सरांय अकिल स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का छठवां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डाक्टर मनीषा चौधरी द्वारा क्षेत्र वाशियो को हो रही ब्लड की दिक्कत को देखते हुए एवं अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हॉस्पिटल परिसर में संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर का भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी रहे । मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर संत गाडगे महाराज जी,भीमराव अबेडकर जी, व गौतमबद्ध जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के स्वच्छता, सेवा और समाज सुधार के विचारों को याद करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी सोच को धारा पर उतरते हुए संजीवनी हॉस्पिटल ने ब्लड बैंक सेवा का शुभारम्भ किया है।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और आपात स्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित होता है।
वहीं उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक की स्थापना सराहनीय पहल है।
इससे मरीजों को अन्य शहरों की ओर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और समय पर उपचार मिल सकेगा ।
हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर अत्याधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ से सुसज्जित है। यहां रक्त की जांच, सुरक्षित भंडारण और विभिन्न रक्त अवयवों—जैसे प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पैक्ड सेल्स—को अलग कर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि "अस्पताल का उद्देश्य सेवा भावना के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है"।
डॉ. चौधरी ने बताया कि नियमित रक्तदान शिविरों के माध्यम से व लोगों द्वारा स्वेच्छा से किया गया रक्तदानव अपने मरीजों के लिए किया गया रक्तदान जिससे समय पर मरीज की जान बचाई जा सके इसी उद्देश्य से ब्लड बैंक संजीवनी हॉस्पिटल शुरू किया गया है। ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी मरीज को असुविधा न हो उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और उपस्थित लोगों ने ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सहायता मिल सकेगी।
ज्ञात हो की इस दौरान एम के वर्मा, हेमंत कुमार टुन्नू, पूर्व विधायक लाल बहादुर, पूर्व विधायक शिवदानी, रामकरण निर्मल, रामशरण निर्मल ममता दिवाकर, नरेंद्र दिवाकर, सुरेंद्र कुमार चौधरी संतोष चौधरी , संजय पाल सहित काफी तादात में गणमान्य लोग, हॉस्पिटल स्टॉफ एवं मीडिया के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया







