बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिन्दू वाहिनी संघ एवं बजरंग वाहिनी संघ ने जन आक्रोश रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 


कौशाम्बी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नर संहार अत्याचार व हत्याओं  का शीर्षिला थामने का नाम नहीं ले रहा आए दिन हिन्दू समाज के लोगों को मारा पिटा व जिन्दा जलाया जा रहा है ऐसे समाचार विभिन्न मीडिया संसाधनों से मिल रहे है पर बंगलादेश की युनुस सरकार बराबर इसमें शरीक दिखाई पड़ती है वह कट्टर पंथियों पर कोई कार्यवाही करती नहीं दिखती अंतरराष्ट्रीय जगत भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिससे वहां के हिन्दुओं को समाप्त करने की युनुस सरकार की मंशा मजबूत हो रही है। अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स कमीशन भी शांत दिख रहा है।

हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कौशाम्बी उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ जन आक्रोश चरम पर पहुंच चुका है आज हिन्दू वाहिनी संघ एवं बजरंग वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने शिव शक्ति धाम सराय अकिल से फकीराबाद चौराहे तक हिंदू वाहिनी संघ एवं बजरंग वाहिनी के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई ।

गगनभेदी नारों के बीच प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री युनुस खान  मुर्दाबाद का नारा लगाया व उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।। प्रदेश महामंत्री भास्करानंद उर्फ श्याम जी ने कहा कि हिंदू समाज पर कहीं भी अत्याचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश में हो रही घटनाएं मानवाधिकारों पर सीधा प्रहार हैं। केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार नहीं रुके तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। रैली में प्रदेश सचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ के हिंदू रामबाबू, जिला प्रभारी संदीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष छविनारायण तिवारी, नितिन केसरवानी, बबलू जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश और अनुशासन देखने को मिला।प्रशासन की सतर्कता के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रैली ने साफ संदेश दिया की हिंदू समाज के मुद्दों पर कौशाम्बी की धरती से उठी आवाज अब चुप नहीं बैठेगी।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हस्तक्षेप की मांग की।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top