पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर थाना, चौकियों एवं कार्यालयों में चला स्वच्छता अभियान

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

  कौशाम्बी।

 पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रविवार को जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने अत्यंत उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात और आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यस्थल पर स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना तथा कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर स्वच्छता का संदेश देना है।

          इस अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए प्रतिदिन अपने आसपास सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण में कार्य करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पुलिस द्वारा आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, अतः सभी परिसर सदैव सुव्यवस्थित रखे जाएं। 

         यह स्वच्छता अभियान भविष्य में भी प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि पुलिस कार्यालयों में एक आदर्श वातावरण बना रहे।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top