जिलाधिकारी ने जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बन्धु समिति की बैठक

Kamta Prasad Chaurasiya
0



  कौशाम्बी। 

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

        ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने सीएम उद्यमी युवा योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा के दौरान ऋण आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को ऋण आवेदनो को शीघ्र निस्तारित एवं स्वीकृत ऋण आवेदनां को शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए। उन्हांने एम.ओ.यू. दाखिल निवेशकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।  बैठक 

         बैठक में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 1450 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1276 प्रकरण निस्तारित हो चुके है तथा 14 प्रकरण विभिन्न विभाग के स्तर पर लम्बित है, जिसमें-कृषि विभाग-09, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-03, विद्युत विभाग-01 एवं बाट माप विभाग-01 जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लम्बित प्रकरण समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक

 जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

           ज्ञात हो कि बैठक में पश्चिम शरीरा चौराहे पर 15ग20 फिट का चट्टा निर्माण कर व्यापारियों को आवंटित किये जाने के प्रकरण पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। बैठक में अंतू का पुरवा वार्ड नं0-06 दारा नगर में विद्युतीकरण एवं रास्ता व नाली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि कार्य प्रगति पर है, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगवाये जाने की मांग पर बताया गया कि धर्मकांटा लगाए जाने हेतु स्वीकृति प्राप्त हो गई है।  

         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा उद्यमीगण-रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी आदि उपस्थित रहें।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top