पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के दूरदर्शी पहल से जनपद में चला यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा अभियान

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी। 

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सशक्त और प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन, संवेदनशील सोच और जनहितकारी दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण बना, जिसमें पुलिस की भूमिका केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित न रहकर समाज-रक्षक के रूप में सामने आई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर सड़क सुरक्षा के महत्व को सरल और प्रभावी शब्दों में समझाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाने, तेज गति और लापरवाही से बचने तथा यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस जागरूकता अभियान की विशेष बात यह रही कि पुलिस टीम ने केवल नियमों की जानकारी ही नहीं दी, बल्कि उनके पीछे छिपे जीवन-सुरक्षा के संदेश को भी स्पष्ट किया।उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि सड़क पर की गई छोटी-सी चूक किस प्रकार बड़े और अपूरणीय हादसों में बदल सकती है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को बिना देरी नजदीकी अस्पताल पहुँचाने, समय पर प्राथमिक उपचार दिलाने तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अनमोल जीवन को बचाया जा सके। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की प्रेरणा से यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे जनभागीदारी से जोड़ते हुए सामाजिक संकल्प का रूप दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह व उनकी टीम द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई, जिससे नागरिकों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।



रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top