कौशाम्बी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया

Kamta Prasad Chaurasiya
0


  

कौशाम्बी।

आज कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व बड़े धूम धाम के साथ स्थापना दिवस मनाया गया! इस मौके पर गौरव पाण्डेय के कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर उसके ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को स्मरण करना गर्व का विषय है। इसके बाद जिला संयोजक राजेश साहनी ने बताया कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित, यह एशिया और अफ्रीका में ब्रिटिश साम्राज्य में उभरने वाला पहला आधुनिक राष्ट्रवादी आंदोलन था। 19वीं सदी के अंत से और विशेष रूप से 1920 के बाद, महात्मा गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख नेता बन गई। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलज़ारी लाल केशरवानी ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में बंबई में देश भर से 72 प्रतिनिधियों की बैठक के साथ हुई थी। जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की भूमिका के साथ संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता के मुद्दों को मज़बूती से उठाते हुए एक सशक्त लोकतांत्रिक विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी,मोहम्मद अकरम,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला,,शशि मिश्रा, गुलज़ारी केशरवानी,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत, नौशे आलम, सोनू ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,मोहम्मद शरिक,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय ,इंद्रपाल गौतम,दिलीप गौतम,राहुल यादव,आनन्द कुमार,मोहम्मद नेहाल,नोखे लाल , बड़का रैदास , जाहिद ठीकेदार, लल्ली रैदास, अनिल पासी,सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।



रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top