अपराध समीक्षा गोष्टी एवं सैनिक सम्मेलन हुआ आयोजित

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, दुर्गा भवन में अपराध समीक्षा गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निस्तारण और पुलिसिंग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि बैठक में अधिकारियों को त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, छोटे अपराधों के त्वरित निस्तारण, वारंट व गिरफ्तारी अभियानों को गति देने तथा महिला संबंधी अपराधों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

साथ ही लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के समन्वय से जनता का भरोसा बढ़ेगा और अपराध नियंत्रण के साथ बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित होगी। उन्होंने न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों व आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को i-GOT पोर्टल पर प्रशिक्षण पूर्ण करने का निर्देश दिया और ई-समन प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

अवैध वाहन संचालन, लावारिस माल, मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से समीक्षा की गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top