कौशाम्बी
कौशांम्बी एसपी राजेश कुमार के दिशानिर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में
सराय अकिल कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्राम कटैनी बेनी राम कटरा निवासी दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सराय अकिल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित राज कुमार उर्फ शाहिल यादव राम सिंह यादव दहेज हत्या के दोनों आरोपी ग्राम कटैनी बेनी राम कटरा चौराहे के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दो दिन पहले दहेज हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही थी।
कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया


