कौशांम्बी।
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के सख्त तेवर एक बार फिर दिखाई दिए। उनके स्पष्ट निर्देश पर रविवार को पूरे जनपद में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान बिना नम्बर प्लेट और वैध कागजात के चल रहे 16 डम्पर/ट्रक को मौके पर ही सीज कर लिया गया।एसपी राजेश कुमार ने अभियान शुरू होने से पहले ही सभी थाना प्रभारियों को साफ चेतावनी दी थी कि कानून तोड़ने वालों से कोई नरमी नहीं, चाहे वह किसी का वाहन हो, उसी के
परिणामस्वरूप जिलेभर में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, निर्माण स्थलों और हाइवे पॉइंट्स पर डम्पर और ट्रकों की बारीकी से जांच किया गया,जिन वाहनों पर नम्बर प्लेट नहीं थी या दस्तावेज़ अधूरे थे, उन्हें सीधा सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।
👉🏿एसपी राजेश कुमार ने कहा कि बिना नम्बर प्लेट के वाहन सड़क पर चलना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। नियम सबके लिए एक समान हैं जो भी तोड़ेगा, कार्रवाई तय है। एसपी के इस बयान के बाद जिले में संदेश गया कि कानून व्यवस्था और यातायात अनुशासन के मुद्दे पर कौशांबी पुलिस अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही का स्वागत किया।उनका कहना था कि कई डम्पर रात में बिना नम्बर और ओवरलोड चलकर हादसों को न्योता देते हैं।अब एसपी के इस एक्शन से न केवल ऐसे लोगों में डर बैठा हैबल्कि सड़क पर चलने वाले आम नागरिकों को भी राहत की सांस मिली है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि यह
अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना चेकिंग करें, और ऐसे किसी भी वाहन को बख्शा न जाए जो नियमों से बाहर पाया जाए।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया


