कौशाम्बी।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" का प्रारम्भ किया गया । जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश व अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज के कुशल मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज के कुशल पर्येवेक्षण व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में रविवार को 2025 को जनपद के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ज्ञात हो कि कार्यक्रमों के दौरान एंटीरोमियो स्क्वाड व मिशन शक्ति टीमों द्वारा छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को “गुड टच-बैड टच”, आत्मरक्षा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण प्रावधान, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला अपराधों की रोकथाम हेतु कानूनों की जानकारी तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के प्रति जनजागरण जारी है।
जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के प्रति जनजागरण जारी है।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया


