आधुनिक भारत के निर्माता थे जवाहर लाल नेहरू -गौरव पाण्डेय

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 

कौशाम्बी

 आज दिनांक 14/11/25 को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया , संगोष्ठी की अध्यक्षता कौशांबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने किया । संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे  , उन्होंने कहा कि नेहरू जी बहुत ही दूरदर्शी नेता थे उनमें देश को विकसित करने का जो ढांचा तैयार किया था उसी पर आज देश का विकाश हो रहा है , नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है , नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे । बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबहादुर त्रिपाठी ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी विश्व में भारत को नेहरू गांधी के भारत के रूप में जाना जाता है । संगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी ,उदय यादव ,राम सूरत रैदास ,जिला महासचिव शशि त्रिपाठी,श्याम सिंह भदौरिया , सोशल मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय , कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत ,नौशे आलम, बीफाई लाल,मुन्ना लाल प्रजापति,नोखे लाल यादव,दीपक शर्मा राहुल यादव,समर सरोज,सचिन दिवाकर,शुभेंद्र यादव,उमंग मौर्य,सहित काफ़ी तादात मे लोग मौजूद रहे ल


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top