राष्ट्रीय जन उद्योग ब्यापार संगठन का हुआ गठन, पार्सद झल्लर प्रसाद चौरसिया बने मँझनपुर नगर अध्यक्ष

Kamta Prasad Chaurasiya
0





कौशाम्बी :-


 जय व्यापारी जय व्यापार के उद्घोष के साथ आज जनपद कौशाम्बी की हृदय स्थली मंझनपुर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का गठन किया गया l

प्रांतीय मंत्री प्रेम चन्द्र चौधरी  की अध्यक्षता में कराए गए नगर गठन में सैकड़ो व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रांतीय मंत्री प्रेम चन्द्र चौधरी  ने महिला संगठन की जिलाध्यक्ष के रूप में आशा रानी  को जिलाध्यक्ष पद पर घोषित किया साथ ही तेजमती हॉस्पिटल की प्रबंधिका डॉक्टर नीतू कनौजिया  को जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

 नगर गठन में संगठन के यशस्वी जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी  ने नगर पालिका मंझनपुर प्रभारी के रूप में आशीष कुमार केसरवानी उर्फ बच्चा  को एवं मंझनपुर नगर अध्यक्ष के रूप में पार्षद झल्लर प्रसाद चौरसिया  एवं संरक्षक के रूप में पंकज कुमार गामा, सुभाष चंद्र  मोदनवाल, राधेश्याम  केशरवानी  को मंझनपुर के सैकड़ो व्यापारियों की मौजूदगी में और उनकी सहमति से मनोनयन किया।

ज्ञात हो की इस दौरान भरवारी नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी, सिराथू नगर अध्यक्ष रमन केसरवानी, समदा नगर अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ गुड्डू , कानूनी सलाहकार अभिषेक तिवारी , जिला महामंत्री धर्मेंद्र , जिला उपाध्यक्ष पप्पू चौधरी , जिला उपाध्यक्ष अमरेश उर्फ कल्लू पंडा , जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय , साहबजादे , विनोद , अनिल यादव , उमाकांत साहू , शिवम् केशरी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top