कौशाम्बी :
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जनपद में आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के दृष्टिगत थाना सराय अकिल पर ताजियादारों, मौलवियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गयी,इस दौरान त्यौंहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु सभी से अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई साथ ही हिदायत दी गयी की कोई भी अगर दिये गये दिशानिर्देश का अनुपलन क़ो नहीं मानता एवं अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। त्यौहार क़ो सभी शांति पूर्वक सौहार्द मय तरीके से मनाये प्रशासन आप की सुरक्षा मे और त्यौहार क़ो कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पूरी तरह से तैयार है त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात कस्बा सराय अकिल में पैदल गस्त/भ्रमण करते हुए मोहर्रम के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ताजिया रखने के स्थान एवं जुलूस के मार्गो का निरीक्षण करते हुए ताजियादारों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की गई तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी चायलआकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल, प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल सुनील कुमार सिंह एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया




