कौशाम्बी।
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। शिविर में पहुंचे 1691 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इस दौरान जांच करने पर मिले 12 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर किया गया।
ज्ञात हो कि जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के सभी नोडल व विभागीय अधिकारियों ने सभी केंद्रों में पहुंच कर शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महगांव और भरवारी के साथ गौसपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। इसी तरह डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि शिविर में 59 चिकित्साधिकारी व 140 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी केंद्रों में शिविर के दौरान 1691 मरीजों का उपचार हुआ। साथ ही जांच में पाए 12 गंभीर मरीजों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। इसके साथ ही केंद्रों में 79 गोल्डन काई और 53 आभा आईडी भी बनाई गई हैं।
रिपोर्ट,: कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया


