संत रविदास पीठ कड़ा के राष्ट्रीय प्रभारी शरद कुमार ने आपरेशन सिंदूर क़ी सफलता पर दी सेना को बधाई

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी समाचार:-

संत शिरोमणि रविदास पीठ के राष्ट्रीय प्रभारी  शरद कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना, वायुसेना एवं समस्त सुरक्षा बलों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा। अब वह घड़ी आ चुकी है जिसका हर भारतवासी वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा था—अखंड भारत के संकल्प की ओर निर्णायक कदम।


भारतीय सेना ने इस अभियान में पाकिस्तान के सीमापार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवाद के आकाओं को करारा जवाब दिया। भारतीय सैन्य बलों की आक्रामक कार्रवाई की गूंज पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी तक पहुंच गई है। भारत के ड्रोन और मिसाइलों की सटीक मार से पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है। लाहौर से कराची तक पाकिस्तान के कई सैन्य व सामरिक प्रतिष्ठान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।


पाकिस्तान द्वारा बौखलाहट में भारत के दो सैन्य ठिकानों व कई शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की गई, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने तत्परता से नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने न केवल पाकिस्तान के दो फाइटर जेट मार गिराए, बल्कि उसके ड्रोन एवं मिसाइल हमलों को भी आसमान में ही निष्क्रिय कर दिया।


 शरद कुमार ने कहा, “भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद और उसके सरपरस्तों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल एक सैन्य विजय नहीं, बल्कि नारीशक्ति, राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत की विजय है।” उन्होंने कार्नेल सुफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की वीरता की भी सराहना की।


भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव को दरकिनार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का समूल नाश नहीं हो जाता, कार्रवाई जारी रहेगी। भारत को अमेरिका, फ्रांस, रूस, इज़राइल सहित कई वैश्विक शक्तियों का समर्थन प्राप्त है। पाकिस्तान की संसद में भी घबराहट का माहौल है; कई सांसदों ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि "अब अल्लाह ही पाकिस्तान को बचा सकता है।"


पूरे भारत में सैन्य बलों की इस कार्रवाई का व्यापक समर्थन व उत्साह देखा जा रहा है। देशभर में लोग अखंड भारत के सपने को साकार करने की कामना कर रहे हैं। जन-जन की प्रार्थना है कि शीघ्र ही भारतीय तिरंगा लाहौर व रावलपिंडी में लहराये l


रिपोर्ट :- कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top