पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने थाना करारी का किया आकस्मिक निरिक्षण

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा थाना करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना, स्ट्रांग रूम, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा बैरक, मेस व थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top