वक्फ संसोधन विधयक को लेकर चायल सर्किल प्रशासन अलर्ट, एसडीएम,सीओ ने. पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Kamta Prasad Chaurasiya
0




 

सराय अकिल कौशाम्बी : लोक सभा मे वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद जनपद कौशाम्बी मे  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर कर दी गयी है। हर जगह पुलिस प्रशाशन डियूटी पर मुस्तैद रहा कही आराजक तत्व उपद्रव न कर पाये इसके लिये ख़ुफ़िया बिभाग एवं पुलिस बल सक्रिय रहाँ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है।

 इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी चायल सत्येंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी चायल आकाश सिंह के नेतृत्व में चायल सर्किल मे आने वाले थाना छेत्रो मे भारी पुलिस बल के साथ मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने कहा शहर में अमन-चैन बना रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।


उन्होंने लोगो से गुजारिश क़ी कि कोई अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की शंका या परेशानी होने पर सीधे पुलिस से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी अप्रिय स्थिति में संयम बरतने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौंरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top