पुरखास से केवट पुरवा सड़क निर्माण को लेकर भानु संगठन ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे उपजिलाधिकारी चायल से की मुलाक़ात

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 


सराय अकिल कौशाम्बी:-

   भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की टीम ने जिलाध्यक्ष राजू सिंह के अगुवाई में पुरखास से केवट पुरवा तक सड़क निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी चायल आकाश सिंह से मुलाकात किया।उपजिलाधिकारी ने एक्स सी एन से फोन द्वारा बात किया।उपजिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य को तत्काल सुरु होने की बात कर संगठन  के टीम को आश्वासन दिया।

                   जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की टीम ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात किया  और उपजिलाधिकारी ने तत्काल सड़क निर्माण सुरु होने की बात कहा।जिस पर भानु संगठन द्वारा कुछ दिनों के लिये धरना प्रदर्शन को टाला गया।जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा संगठन अधिकारी का सम्मान करता है यदि एक हफ्ते के अंदर सड़क निर्माण का कार्य सुरु नही हुआ तो भानु संगठन आंदोलन के लिये बाध्य हो जाएगा जिसके जिम्मेदार कौशाम्बी के अधिकारी होंगे।

                 उपजिलाधिकारी से मुलाकात करने वाली टीम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कन्या ,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला महासचिव बिरेन्द्र कुमार,जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद।आदि लोग शामिल रहे।


रिपोर्ट : शिवम चौरसिया कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top