सराय अकिल कौशाम्बी : ब्लाक नेवादा के बसुहार ग्राम पंचायत में शवदाह गृह का भूमि पूजन किया गया। ग्राम पंचायत बसुहार के लगातार विकास कार्यों मे प्रयासरत ग्राम प्रधान तीरथ राज सिंह के कुशल नेतृत्व मे और भाजपा सराय अकिल मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्र के माँग पर शासन की तरफ से बसुहार ग्राम में शव दाह गृह स्थल का निर्माण होना सुनिश्चित हुआ हैं। शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ग्राम सभा द्वारा चिन्हित भूमि पर पूजन किया जिससे ग्राम सभा के लोगो शव दाह क्रिया क्रम करने मे आसानी होंगी जिसमे निम्न काम होने है जो इस प्रकार है शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड चबूतरा, शांति स्थल, शव स्नान गृह, इसके साथ बाथरूम और शौचालय भी शामिल है। यह प्रयास यह दर्शाता है की ग्राम सभा की जानता की जागरूकता एवं ग्राम प्रधान तीरथ राज सिंह के कुशल नेतृत्व मे ग्राम सभा बसुहार का लगातार कायाकल्प किया जा रहा है जिससे ग्राम सभा की जानता जनार्दन को ज्यादा से ज्यादा सुबिधा उपलब्ध हो सकें l
वहीं लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टंकी, लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएगी।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेन्द्र नारायण मिश्रा, भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, सराय अकिल मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्रा, सुख नारायण तिवारी, फूल चन्द पाण्डेय, अशोक मिश्र, नीरज मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रावेन्द्र सिंह उर्फ कुल्लू, ढुंगू सिंह, हिंमाशु सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया



