कौशाम्बी करारी :
करारी नगर पंचायत मे आचार्य श्री विद्यानन्द तिवारी महराज के द्वारा 27 अप्रैल को भव्य कलशयात्रा के साथ गणेश पूजन भागवत पूजन कर करारी राम लीला मैदान मे भागवत कथा आगाज हुआ l नगर छेत्र मे भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई जिसमें नर नारियो ने कलश सिर पर धरण कर भक्तिमय संगीत के साथ नृत्य करते हुये नगर मे भ्रमण किया जिसमे नगर के सभी भागवत कथा प्रेमी शामिल हुए। पारंपरिक परिधान में कलशधारी माताओं बहनों भाइयो का समूह देखते ही बन रहा था। ध्वज लहराते नाचते गाते ,जय श्री राम के जयघोष लगाते माताओं बहनों भाइयो का समूह कथा स्थल प्रांगण पहुँचा। भागवत कथा के आयोजक मुख्य यजमान श्री अजय कुमार चौरसिया पत्नी सरिता चौरसिया एवं संजय चौरसिया पत्नी मालती चौरसिया निवासी करारी के द्वारा श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कानपुर से पधारे आचार्य विद्यानंद तिवारी जी महराज द्वारा राम लीला मैदान करारी कौशाम्बी मे श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराया जायेगा। जारी कथा कार्यक्रमानुसार 27अप्रैल को कलश यात्रा ,वेदी पूजन आदि द्वितीय दिवस दिन सोमवार 28 अप्रैल कथा आरम्भ कपिल देव सती चरित्र का श्रवण कराया जाएगा। द्वितीय दिवस 29 अप्रैल को ध्रुव चरित्र ,प्रहलाद चरित्र कथा का श्रोतागण रसपान करेंगे। तृतीय दिवस 30अप्रैल को वामन अवतार समुद्र मंथन। चातुर्थ दिवस 1 मई को बाल लीला ,राम जन्म, कृष्ण जन्म। पंचम दिवस 2 मई कालिया नाग उद्धर चीर हरण गोवर्धन पूजा। छठम दिवस 3 मई महा रासलीला कंश वध रुक्मिणी विवाह गोपी उद्धव संवाद सत्तम दिवस को सुदामा चरित्र ,परीक्षित मोक्ष राज सूर्य यज्ञ कथा का समापन lआठवें दिवस 5 मई को हवन पूजन पूर्णाहुति और महा प्रसाद भंडारा के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा l चौरसिया परिवार ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं को उक्त पावन श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर अपने जीवन का धन्य बनाने का आग्रह किया है।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया



