ओआर लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार की हुईं मौत

Kamta Prasad Chaurasiya
0







सराय अकिल कौशाम्बी-

 सरकार चाहे चाहे सड़क सुरक्षा की कितनी भी कोशिश कर ले और इसके लिये नियम कानून बाना दे पर पर इसके पालन कराने वाले नुमाइंदे अपनी आदत से बाज नहीं आते वसूली के चककर मे ओआर लोड गाड़ियों का चलना इनकी कृपा से जारी है l
ताज़ा मामला सराय अकिल नगर पंचायत का है जहाँ के नरेश चन्द्र केशरवानी पुत्र भईया लाल केशरवानी निवासी फकीराबाद सराय अकिल अपनी दुकान करन चौराहा से खाना खाने के लिये फकीराबाद की ओर जा रहे थे मौके पर उपस्थित लोगो केनुसार जैसे ही वह पटेल चौराहा के पास पहुँचे तभी लपरवाही पूर्वक पहले से खडे कार चालक ने अचानक  अपनी कार का गेट खोल दिया जिससे टकराकर नरेश चन्द्र केशरवानी सड़कपर गिर गये और सामने से आ रहे एक ओआर लोड ट्रैक्टर ने  उनको रौंद डाला जिससे नरेश चन्द्र केशरवानी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी l आस पास के लोगो ने तुरंत थाना सराय अकिल पुलिस को सूचना दिया घटना की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस पहुंची और घर वालो को सूचित किया गया  l

इस हृदय विदारक घटना की सूचना  परिवार वालो को हुईं तो घटना स्थल पर पहुँचे जिससे परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है l
थाना सराय अकिल पुलिस ने शव को कानूनी कार्यवाई के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया एवं कार चालक को कार सहित पकड़ लिया तथा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर झोड़ कर भाग गया दोनों वहन और कार चालक को कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस ने अपने गिरफ्त मे ले लिया एवं ट्रैक्टर चालक की खोजबीन जारी है l

रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top