उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था क़ी हुईं मासिक बैठक नये सदस्यों का हुआ स्वागत

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 कौशांबी जनपद के मुख्यालय मंझनपुर नारायणी वाटिका कार्यालय में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था की मासिक बैठक एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लाश के साथ किया गया कार्य क्रम की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ किया गया सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष वारंट ऑफिसर महेंद्र सिंह संस्था के बारे में सभी लोगो को अवगत कराते हुए बताया आज हमारी संस्था उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पूर्व सैनिकों के हित में सैनिकों एवं उनके परिवार की सुरक्षा एवं मान सम्मान के लिए निः स्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैआप लोग अधिक से अधिक की संख्या में हमारे साथ जुड़े जनपद में जितना हो सकेगा मै आप लोगो की तन मन और धन से भी मदद करूंगा जिसका सभी उपस्थित लोगों ताली बजा कर समर्थन किया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया कोषाध्यक्ष कैप्टन मनोज कुमार चौरसिया के द्वारा दस नए सदस्यों को संस्था की तिरंगा पार्टी कैप एवं बैच पहना कर सदस्यता ग्रहण कराया गया तत्पश्चात प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया के द्वारा संस्था के निर्देशों के बारे में सभी को अवगत कराया गया कि संस्था से जुड़े सभी लोगो से आग्रह है कि हमारा कोई भी सदस्य कही भी ऐसा काम नहीं करेगा जिससे संस्था का नाम खराब हो आप लोगो को जहां भी किसी राज नीतिक पार्टी में जाना है आप लोग पूर्ण रूप से स्वतंत्र है अपना काम बनाने के लिए जाइए और मान सम्मान के साथ कम करिए लेकिन आप हमेशा याद रखना की हम सब लोग एक फौजी आदमी है फौज की इज्जत हमेशा बरकरार रखते हुए कम करना और अपने छेत्र गांव एवं कस्बे के जो भी पूर्व सैनिक हैं उनको संस्था के साथ जुड़ने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना और संस्था का विकास करते रहना तत्पश्चात बैठक में उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट में पहुंच कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया जिसमें पहला बिंदु सरकार के नई योजना का लाभ पूर्व सैनिकों को मिलना दूसरा बिंदु सरकार के द्वारा निकाली गई बैकंशी में पूर्व सैनिकों को आरक्षण मिलना तीसरा बिंदु जनपद में सरकारी कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों को शामिल करना चौथा बिंदु जनपद में आयोजित सम्मान समारोह में सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के द्वारा पूर्व सैनिकों को आमंत्रित करना पांचवा बिंदु जनपद में आयोजित किसी भी सैनिक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था को शामिल करना तत्पश्चात प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया के द्वारा अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया कि श्री मान जी जनपद पूर्व सैनिकों के दो संगठन चलते है एक संगठन केवल जिले में काम करता है दूसरा संगठन उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सैनिक हित में सैनिकों के मान सम्मान के लिए काम करता है ज्ञापन को अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ध्यान से देखा एवं पढ़ा गया उसके बाद अश्वासन दिया गया गया कि जो भी कार्य क्रम जनपद में सैनिक सम्मान के रूप में आयोजित होंगे उसके लिए सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय से नाम मांगे जाएंगे और उत्तर प्रदेश की संस्था को भी सूचित किया जाएगा इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौरसिया क्षेत्रीय संयोजक मनोज कुमार सिंह शंभू नारायण भट्ट यदुवंश राणा मुन्ना लाल ब्रिज मोहन सिंह रवि कुमार वीरेंद्र सिंह हरि राम सिंह जुगराज  सिंह उद्धवश्याम केसरवानी सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top