ज्ञात हो कि जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य, पूर्व सांसद विनोद सोनकर एवं जिला प्रभारी भाजपा अवधेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से “यूपी के उपयोगी 8 वर्ष, ज्ञान ही आधार डबल इंजन की सरकार” नामक फोल्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों पर आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जन-सामान्य ने आत्मसात किया।
जिला पंचायत अध्यक्षा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसामान्य को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, महिलाओं, नौजवानों, किसानों एवं वंचित व शेषित समाज के लिए उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं है। योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुॅचें, उस नियत से कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं, जिससे आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण भ्रूण हत्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है, जिसके कारण प्रदेश में हजार व्यक्तियों पर 1020 महिलाएं हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 1000 पुरुषों पर 987 महिलाएं व ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 पुरुषों पर 1037 महिलाएं हैं, यह उपलब्धि अपने आप में बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, जिसके कारण निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित कर रहे हैं।
इसी प्रकार पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि कौशाम्बी जनपद में लगातार विकास के कार्य किये जा रहें हैं। उ0प्र0 सरकार योगी के नेतृत्व में सभी जनपदां में सरकार के नीतियां को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहीं हैं। आज हर तरफ विकास ही विकास दिखायी दे रहा है। चाहे किसान सम्मान निधि देकर किसानां का मान बढ़ाया हो, या उज्ज्वला येजना देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया हों। प्र्रधानमंत्री एवं योगी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के उन्नति के अथक प्रयास किये गये है, जिससे आज महिलायें उ0प्र0 व देश के विकास में अहम योगदान दे रहीं है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर है, पहले किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि कौशाम्बी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी, आज मेडिकल कॉलेज भी है। रामवन गमन मार्ग भी है और कौशाम्बी के पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य भी किये जा रहें हैं। भब्य कुम्भ महाकुम्भ का सफल आयोजन करके इस वर्ष हमारी सरकार ने पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेरी है। यदि हमने मन्दिर बनाने का कार्य किया है, तो नौजवानों को रोजगार देने का भी कार्य किया है। हमारी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उ0प्र0 आज देश का ग्रोथ इंजन है। उन्हांने कहा कि इतने भब्य आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन बधाई के पात्र है।
इसी प्रकार महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया