कौशाम्बी l डॉ. ए. एच. रिज़वी डिग्री कालेज करारी कौशांबी के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन रविवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी के कुशल निर्देशन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागुरुकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में मो. आफताब, गुलाम मोहिउद्दीन, मो.अयान, असद, इरशाद, अमन, व एहतेशाम, सदफ,ज़ौक़िया रिज़वी, रूबा, शाज़िया, गौहर,आकांक्षा , तहसीन, इशरत, इत्यादि ने "कन्या संतान बचानी है, भ्रूण हत्या मिटानी है।"नारों के मध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया। आओ घर घर अलख जगाये कन्या संतान को गले लगाएं। का नारा देकर समृद्धि, दीक्षा एवं शिखा कुशवाहा ने पूरे ग्राम वासियों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया । इसके साथ ही घर घर जाकर उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा कन्या संतान को लड़कों के बराबर अधिकार और शिक्षा देने के लिए लोगों से आग्रह किया क्योंकि बेटियां पूरे समाज को शिक्षित करेंगी। इस अवसर पर महाविधालय के कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त आनंद गुप्ता, राजेश सिंह, डॉ. सफराज़ खान, डॉ. शैला भारतीय, सुनील अग्राहरी, गुलनाज़ नक़वी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- कामता प्रसाद चौरसिया


