उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल एवं बृद्धाश्रम का निरिक्षण कर ब्यावस्थाओ का लिया जायजा

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी समाचार 

              कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा द्वारा शुक्रवार को जिला जेल एवं वृद्धाश्रम ओसा, मंझनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

ज्ञात हो कि जिला जेल के निरीक्षण के दौरान सदस्या ने महिला बंदीगृह में पहुॅचकर बंदी महिलाओं से बात-चीत कर हॉल चाल जाना। उन्होंने वहा पर बंदी महिलाओं द्वारा बनाये गये सामग्री को भी देखा। 

               वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सदस्या ने वृद्धजनों से वार्ता कर उनका हॉल-चाल जाना एवं वहां पर उनको दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आश्रम रह रहें वृद्धजनों द्वारा सदस्या को बताया गया कि समय-समय पर नास्ता एवं भोजन दिया जाता है। इसके साथ ही मिलने वाली सभी आवश्यक सुविधायें समय पर उपलब्ध करायी जाती हैं। उन्होंने आश्रम परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा, जो सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम प्रबन्धक आलोक राय एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें। 

 

रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top