उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था ने चलाया सदस्यता अभियान भारी संख्या मे पूर्व सैनिको ने ग्रहण की सदस्यता

Kamta Prasad Chaurasiya
0








कौशाम्बी समाचार :-

कौशाम्बी l उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया l  कार्यक्रम का आयोजन तिल्हापुर मोड़ के शिव मंगल गेस्ट हॉउस मे रक्खा गया l

जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने किया सदस्यता अभियान में सभी पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया था l जिसमें पूरे जिले के पूर्व सैनिकों ने अपनी सहभागिता निभाई l संस्था के पदाधिकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा संस्था की संपूर्ण जानकारी देते हुए सभी पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया कि आज हमारी संस्था उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अपना परचम लहराते हुए पूर्व सैनिकों के हितार्थ वीर नारियों बयोवृद्ध सैनिकों युद्ध विजेताओं मेडल हासिल करने वाले सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्या का निदान करवाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैँ lसंस्था के  बेहतरीन प्रदर्शन के लिये  उत्तर प्रदेश के पांच भागों में विभाजन करके अलग अलग क्षेत्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष नियुक्त करके पूर्व सैनिकों की समस्या का निदान करवाने में पूरा सहयोग किया जाता है संस्था का मुख्य कार्यालय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित किया गया है संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह के द्वारा सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों को समय समय पर मीटिंग के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्या को हल करवाने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाता है महीने में दो बार गुगल एवं फेश बुक लाइव प्रोग्राम आयोजित करके संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों को पूर्व सैनिकों के हितार्थ काम करने के लिए निर्देशित किया जाता है जनपद में जो भी पूर्व सैनिक निवास करते है अगर उनकी कोई जायज समस्या होती है तो शासन प्रशासन के माध्यम से हल करवाने की पूरी कोशिश किया जाता है प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है संस्था के कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में निवास करने वाले पूर्व सैनिक अधिक से अधिक की संख्या में संस्था से जुड़ कर पूर्व सैनिकों की मदद करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे संस्था के कार्य से संतुष्ट हो कर कौशांबी जनपद के कई पूर्व सैनिकों ने आज संस्था की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा जताई जिनको प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने संस्था की तिरंगा पट्टी एवं कैप बैच पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाते हुए 

 कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार मदन सिंह को जिला प्रवक्ता का पद भार सौंपा तत्पश्चात सपा

सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सूबेदार भइया लाल यादव को जिला संगठन मंत्री का पद भार सौंपा गया तत्पश्चात सूबेदार मेजर शिव करण विश्वकर्मा को जिला सलाहकार का पद भार सौंपते हुए बीस पूर्व सैनिकों को सदस्यता ग्रहण करवा कर सभी को किसी भी प्रकार की जायज समस्या से निपटने का भरोसा दिलाया इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह कोसा अध्यक्ष मनोज कुमार चौरसिया जिला प्रवक्ता मदन सिंह संगठन मंत्री भैया लाल  यादव सलाहकार शिव करण विश्वकर्मा फूल सिंह यादव राम सिंह यादव विनोद कुमार सिंह जै प्रकाश लाल मन सिंह सुरेश चंद्र बी बी सिंह मलखान सिंह बाबू लाल राम किशोर प्रजापति एवं अन्य सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे l


रिपोर्ट :- चीफ एडिटर कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top