कौशाम्बी समाचार
कौशाम्बी। जनपद के सभी तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता लल्लू जायसवाल निवासी ग्राम-अमरूपुर जाफरपुर महावा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि सन्-1976 में पट्टा आवंटित हुआ था, जिसके कागजात अभी तक नहीं प्राप्त हुए है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार मंझनपुर को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
तहसील सिराथू में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हिन्द प्रकाशमणि एवं उप जिलाधिकारी आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर


