अनुसूचित बस्तियों मे पहुँचे कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भारतीय संविधान और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बारे मे दी जानकारी

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी समाचार 

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सोमवार को अनुसूचित बस्तियों में कैम्प के माध्यम से संविधान के बारे में बताया।

ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर में संविधान गौरव अभियान के निमित्त दलित बस्तियों में जाकर जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक ऐसी पार्टी है जिसने बाबा साहब का असली सम्मान किया है ,वही कांग्रेस पार्टी समय समय पर बाबा साहब का अपमान करती रही है, समाजवादी पार्टी व कांग्रेस हार की वजह से बरगला गई है जो अनर्गल बयानबाजी करती रहती है। देश की जनता जान चुकी है कि बाबा साहब का और संविधान का किसी ने सम्मान किया है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top