चौरसिया समाज ने नाग पंचमी को चौरसिया एकता दिवस के रूप मनाया

Kamta Prasad Chaurasiya
0













कौशाम्बी l चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी के के नेतृत्व मे आज 9 अगस्त दिन शुक्रवार को चौरसिया गेस्ट हॉउस विजिया कौशाम्बी मे चौरसिया एकता दिवस मनाया गया l 
सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ व चौरसिया समाज के जनक चौऋषि जी महराज की मंत्रोउचच्चारण धूप दीप पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा अर्चना की गयी l 
तातपश्चात् संगठन के दो पूर्व वरिष्ठ संरक्षक  गंगा प्रसाद चौरसिया व नन्हा चौरसिया की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट मौन रह कर शोक संवेदना ब्यक्त की गयी l 
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगो ने चौरसिया समाज का विकास कैसे हो इस पर अपने विचार ब्यक्त किये l 
इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक पी पी चौरसिया ने समाज के विकास पर अपने सम्बोधन मे कहा की हमें अपने बच्चो को उच्च शिक्षा प्रदान करने के साथ समाजिक कार्यों मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे उनका समाज के प्रति लगाव बना रहे ताकि भावी पीढ़ी समाज को उन्नति की ओर ले जा सके l 
बालक चौरसिया ने कहा की हम सब को मिल कर समाज के उत्थान हेतु कार्य करना चाहिए l विष्णु चौरसिया ने कहा की हमारे समाज के युवाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक हैँ l 
इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे लवकुश चौरसिया ने कहा की समाज के युवाओं को समाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभानी चाहिए और समाज को शिखर पर पहुँचाने मे अपना योगदान देना चाहिए l 
इंदल चौरसिया ने कहा की हमारे समाज के युवाओं को संस्कार वान व चरित्र वान होना चाहिए दहेज प्रथा बंद होना चाहिए लड़कियो का शिक्षित होना जरूरी हैँ l 
पप्पू चौरसिया ने शिक्षा के साथ संस्कार देने की बात की l 
अर्जुन प्रसाद चौरसिया ने मँझनपुर मे चौरसिया समाज की स्वयं की जमीन पर एक कार्यालय खोलने की बात कही जिससे जिला मुख्यालय पर समाज एकत्रित हो कर अपने समाज की बात बुलंद कर सके l 
इस अवसर पर चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे समाज के सभी लोगो ने सर्वसम्मती से फिर से झल्लर प्रसाद चौरसिया को जिलाध्यक्ष चुन लिया l 
इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा की समाज को संगठित करने हेतु समाज मे ब्याप्त कुरीतियों कुसंगतियों को आपसी ताल मेल से दूर करना होगा तथा आपसी तालमेल को बढ़ावा देकर चौरसिया समाज को एक सूत्र मे बाँधने का कार्य होना चाहिए जिससे हमारे समाज का उत्थान होगा l
इस दौरान वैष्णवी चौरसिया व शिवानी चौरसिया द्वारा भक्ति गीत गया गया जिसे सुनकर समाज के सभी लोग आत्मविभोर हो गये और जिलाध्यक्ष महोदय द्वारा मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया l 

इस अवसर पर अर्जुन चौरसिया, पप्पू चौरसिया, छोटे चौरसिया बालक, विष्णु, वीरेंद्र मनोज संजीव कामता प्रसाद लवकुश श्री चन्द्र दिनेश, अवधेश मिलन कुलदीप मनोज जगरूप नोखे लाल राम चन्द्र विनोद नरेश दीपक शिव शंकर दयाराम सुरेश कमलेश हीरालाल पूरन अंजू शिवानी ख़ुशी कांती मंजू गुड्डू मिरादेवी सुमित्रा देवी चौरसिया सहित हजारों की संख्या मे चौरसिया समाज की माता बहने भाई लोग मौजूद रहे l

 रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौंरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top