कौशाम्बी l चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी के नेतृत्व मे 9 अगस्त को चौरसिया गेस्ट हॉउस विजिया कौशाम्बी मे चौरसिया एकता दिवस मनाया गया l
सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ व चौरसिया समाज के जनक चौऋषि जी महराज की मंत्रोउचच्चारण के साथ धूप दीप पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा अर्चना की गयी l
तातपश्चात् संगठन के दो पूर्व वरिष्ठ संरक्षक नन्हा चौरसिया व गंगा प्रसाद चौरसिया की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट मौन रह कर शोक संवेदना ब्यक्त की गयी l
पूर्व मे जिले मे चौरसिया समाज की पुरुष संगठन कार्यरत था और विगत तीन वर्षो मे संगठन ने उल्लेखनीय कार्य किया l संगठन के जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद के नेतृत्व मे पूर्व मे एक बैठक हुई थी जिसमे चौरसिया समाज की माता बहनो को भी संगठन के मध्यम से कार्य करने के लिये और उनको भी बराबरी का हक दिलाने के लिये महिला टीम के गठन का प्रस्ताव पास हुआ और यह निश्चित हुआ की नाग पंचमी के अवसर पर मनाये जा रहे चौरसिया एकता दिवस पर महिला टीम का गठन किया जायेगा l
नाग पंचमी पर आयोजित चौरसिया दिवस के अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों के बीच महिला मंडल टीम का गठन किया गया जिसमे अंजू चौरसिया पत्नी बालक चौरसिया करारी को अध्यक्ष व शिवानी चौरसिया पुत्री कामता प्रसाद चौरसिया फकीराबाद सराय आकिल को जिला महामंत्री चुना गया शेष महिलाओ को सदस्य बनाया गया जिनके समाज के प्रति रुझान को देखते हुये आगे के पद का दायित्व दिया जायेगा l
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर महिला टीम का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगल कामना की गयी l
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला के साथ उपस्थित सभी महिलाओ के सामने मीडिया से बात करते हुये जिला महामंत्री शिवानी चौरसिया ने कहा की अब महिलाये कमजोर नहीं हैँ संगठन के मध्यम से उनकी हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने समाज की सभी माता बहनो से निवेदन किया की ज़ब भी संगठन को उनकी जरूरत हो सब लोग अपनी सहभागिता निभाए जिससे चौरसिया समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया जा सके और समाज मे सभी को सम्मान मिल सके l
महिला टीम के गठन के उपरांत चौरसिया तमोली समाज के जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसद चौरसिया ने महिला टीम की सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का स्वागत किया और आशा ब्यक्त की कि अब पुरुषो के साथ महिलाये भी कन्धा से कन्धा मिलाकर समाज हित मे अपना योगदान देगी ये हमारे समाज के लिये गर्व की बात होंगी l
इस अवसर पर अर्जुन प्रसद चौरसिया ने सभी आये हुये समाज के लोगो का का आभार ब्यक्त किया और आशा ब्यक्त की कि वह दिन अब दूर नहीं ज़ब कौशाम्बी चौरसिया समाज का नाम हर जगह एकता और विकास के लिये लिया जायेगा ये युवा पुरुष और महिला टीम सोये हुये समाज को जागरूक करने एवं एकता के सूत्र मे बाँधने मे अवश्य कामयाब होंगे इस पर मुझे पूर्ण विश्वास हैँ l
ज्ञात हो की की यह चौरसिया गेस्ट हॉउस हमारे समाज के संरक्षक अर्जुन प्रसाद चौरसिया का हैँ l
इस अवसर पर अर्जुन चौरसिया, पप्पू चौरसिया, छोटे चौरसिया बालक, विष्णु, वीरेंद्र मनोज संजीव कामता प्रसाद लवकुश श्री चन्द्र दिनेश, अवधेश मिलन कुलदीप मनोज जगरूप नोखे लाल राम चन्द्र विनोद नरेश कांती देवी मंजू गुड्डू मिरादेवी सुमित्रा देवी सहित हजारों की संख्या मे चौरसिया समाज की माता बहने भाई लोग मौजूद रहे l
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया








