कौशाम्बी l आज देश ने अपना 78 स्वतंत्रता दिवस मनाया l इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझन पुर मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव व मँझनपुर विधायक व कौशाम्बी सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया और देश के आन बान शान के लिये मर मिटने वाले अमर शहीदों को श्रद्धा सुवन अर्पित किया l
इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये कौशाम्बी से सपा सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने कहा की आप लोगो की ज़ो भी समस्याएं हैँ आप लोग निःसंकोच मुझसे मिलकर बता सकते हैँ काई लोगो ने सहारा इंडिया के पैसे की समस्या व बिजली सहित अधिकारिओ के द्वारा प्रताड़ित किये जाने की समस्या बताई हैँ मै आप का प्रतिनिधि हूँ इन समस्याओ को सांसद मे उठाने के साथ ही अधिकारिओ से भी हल कराऊंगा, मेरे संसदीय छेत्र के युवाओं को भी नौकरी व रोजगार चाहिए जिसके लिये सदन मे बात रक्खी गयी हैँ मेरा प्रयास होगा की कौशाम्बी वासिओ की समस्याओ का निदान हो l
अपने सम्बोधन मे सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा की आप सब के आशीर्वाद से पुष्पेन्द्र सब से ज्यादा वोटो से जितने वाले कौशाम्बी से सांसद हैँ जिनको समाज के सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त हुआ हैँ आज सम्पूर्ण कौशाम्बी मे समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि चुने गये हैँ कौशाम्बी के लोगो ने अपना ज़ो प्यार दिया हैँ उसका आभारी हूँ आप सब लोग अभी से लग जाइये जिससे 2027 मे उत्तर प्रदेश मे हमारी सरकार बन सके और मंत्री बनकर मै कौशाम्बी का सम्पूर्ण विकास कर सकूँ l
इस अवसर पर आनंद मोहन पटेल परवेज आलम, दयाशंकर, कैलास केशरवानी दिलीप केशरवानी पप्पू यादव लवकुश चौरसिया सहित पार्टी के सभी विधानसभाओ के अध्यक्ष व कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे l
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया




