कौशाम्बी। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध 03 अप्रैल 2024 से 09 अप्रैल 2024 तक चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर एवं थाना कड़ाधाम क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान बिना नम्बर प्लेट, ओवर लोड, बिना डीएल, बिना प्रपत्र, मादक पदार्थों का सेवन कर एवं ओवर स्पीड वाहन 03 पहिया 04 पहिया व ओवरलोड ट्रक तथा ऑटो रिक्सा/टेंपो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालो के विरूद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनका पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


