कौशाम्बी l भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि कौशाम्बी का आबकारी विभाग भ्रष्टाचार की हर सीमा को लाँघ चुका है, भ्रष्टाचार तब तक रहेगा जब तक भ्रष्टाचारी आजाद हैं,जिले में अवैध मादक पदार्थों क़ी बिक्री का जिम्मेदार आबकारी विभाग है इनकी साठ गाठ के चलते संपूर्ण जिला में अवैध गांजे का व्यापार फल फूल रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में जिले में लगभग 42 भाँग की दुकान चलती थी l आज के समय में नामित दुकानदारों की संख्या दो दर्जन के लगभग हैं जिनका पैसा सरकारी खजाने में जाता है लेकिन 15 से 20 दुकान ऐसी है जो विभाग के रहमों करम पर चल रही हैं और खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री किया जाता है आखिरी इन अवैध कारोबारियो के ऊपर विभाग क्यों मेहरबान है क्या इन दुकानों को चलाने वाले अपराधी नहीं हैं इन्हें क्यों छूटा छोड़ा गया है l जिला अध्यक्ष ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का संगठन सम्मान करता है चुनाव के बाद विभाग के रहमों करम पर चलने वाले इन अपराधियों पर संगठन कानून का हंटर चलवाएगा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले में चल रहे अवैध दुकानों की पूरी लिस्ट नाम सहित तैयार है जरूरत पड़ने पर पेश किया जाएगा l
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


