इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे सांसद विनोद कुमार सोनकर ने भगवान परशुराम, सिद्ध बाबा जी व उपस्थित समस्त संत महात्माओ के चरणों को नमन किया और कहा की भगवान परशुराम की अतिकृपा से आज आप सब के सम्मुख उपस्थित हूँ, भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिये विद्या के साथ शास्त्र का भी उपयोग करने की शिक्षा दी l देश की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने सनातन धर्म की रक्षा हेतु अयोध्या सहित सभी तीर्थ स्थलों को सुन्दरमय बनाने व उनको आवगमन मार्ग से जोड़ने का काम किया है जिससे सभी दर्शनआर्थियों को सुलभ दर्शन उपलब्ध हो सके l
इस मौके पर किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त स्वामी कौशल्या देवी ने बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर काम करना चाहिए, यह हमें संघर्ष के साथ बुराइयों के खिलाफ जीने का साहस देता है। इस मौके पर बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज भगवान परशुराम की मूर्ति को प्रमाण प्रतिष्ठा की गई है जो यह दिखाता है कि क्षेत्र के लोगों में भगवान पर कितनी आस्था उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवान परशुराम को एक जाति विशेष से जोड़ते हैं जबकि ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है। इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान परशुराम के मूर्ति पर फूल माला पहनकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थितब्रम्हादेव महाराज, अखिलेश्वरानंद महाराज, विकास चंद्र द्विवेदी उर्फ पिंटू महाराज , प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, अवधेश नारायण शुक्ला, जय सिंह, विवेक शुक्ला, शिवबाबू केशरवानी, शिवनरेश केशरवानी, कामता प्रसाद चौरसिया ,संजीव कुमार चौरसिया,वेद प्रकाश सत्यार्थी, यशवंत यादव, सर्वेश पटेल, शिवम पांडे, रजत पांडे, सुधीरदुबे, ओम, आदित्य कश्यप, शिवबरन सरोज, सोमदत्त मिश्रा, अवधेश मिश्रा, वाल्मीकि, लवकुश सोनकर, सुधीर शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, विजय तिवारी, पंकज सिंह, राजू पांडे, अंकित मिश्रा व हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे l
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया






