धूमधाम से निकाली गयी खाटू श्याम की निशान यात्रा हुआ भंडारे का आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी। जिले के भरवारी कस्बे में खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह निशान यात्रा हनुमत निकेतन से उठकर पूरे भरवारी नगर में भ्रमण करते हुए नगर पालिका स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई।


ज्ञात हो कि बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा में पुरुष और महिला भक्त डीजे की धुन पर खूब झूमे।नगर पालिका स्टेडियम मैदान में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा और शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा का भी आयोजन किया गया है। खाटू श्याम के कार्यक्रम में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए दिल्ली से साक्षी चोपड़ा, प्रयागराज से रोमा निषाद और कानपुर से अभिषेक शुक्ला आए हुए है।


श्याम मित्र मंडल भरवारी के आयोजक मंडल के पदाधिकारी गौरव केसरवानी ने बताया कि भरवारी में बाबा श्याम की भव्य शोभा यात्रा और निशान यात्रा निकाली गई है। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम और फिर भंडारा प्रसाद का वितरण का आयोजन है।इस साल लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण कराने की व्यवस्था की गई है।उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक भक्त कार्यक्रम में आए और बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें l

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top